फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चित्रकला प्रतियोगिता में सलोनी रही विजेता

Thu, 13 Nov 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता को सम्मानित करते हुए शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। जलेसर बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद जलेसर के तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का विषय स्वच्छ भारत अभियान में महिलाओं की भूमिका रखा गया। इसका उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं के योगदान को रेखांकित करना था।
प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से सशक्त संदेश दिए। निर्णायक मंडल के अनुसार विद्या मंदिर की सलोनी ने अपनी उत्कृष्ट कलाकृति दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कामना ने द्वितीय और दुर्गेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि महेश चंद्र, विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह, और प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें