फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कंपोजिट विद्यालय सलेमपुर बना चैंपियन

Sat, 25 Oct 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जमालपुर गादुरी स्थित श्री कृष्णवीर सिंह मेमोरियल इंटर काॅलेज में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग क
विज्ञापन
अवागढ़। गांव जमालपुर गादुरी स्थित श्री कृष्णवीर सिंह मेमोरियल इंटर काॅलेज में दलशाहपुर न्याय पंचायत की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिया का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें कंपोजिट विद्यालय सलेमपुर चैंपियन बना।
विज्ञापन

शुभारंभ विद्यालय के अश्वनी प्रताप सिंह व अनिल कुमार ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष कुशलेंद्र पाल सिंह व ब्लॉक व्यायाम शिक्षक ने सभी प्रतिभागी छात्रों को खेल भावना की शपथ दिलवाई। इस दौरान प्रतियोगिया में 100 अंक के साथ कंपोजिट विद्यालय सलेमपुर ने पहला और 58 अंक के साथ कंपोजिट विद्यालय पवहा ने दूसरा और 33 अंक के साथ प्राथमिक विद्यालय जौहरपुर व कंपोजिट विद्यालय जमालपुर गादुरी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ में प्रावि सलेमपुर के नितिन ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में प्रावि जौहरपुर की निशा ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय सलेमपुर की अपूर्वा और बालक वर्ग में उमावि दलशाहपुर के आजिम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में प्रावि पवहा के सज्जाद और बालिका वर्ग में कंपोजिट घनश्यामपुर की उर्मी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में उमावि हदीदादपुर के सूर्यवंशी और बालिका वर्ग में उमावि सलेमपुर की अल्फिजा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में प्रावि सलेमपुर के नितिन और बालिका वर्ग में प्रावि जोहरपुर की निशा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान विवेक कुमार, राष्ट्रदीप पचौरी, अवनीश यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, गुरूपद स्वामी, गुरुदेव, सतेंद्र वर्मा, आकाशदीप आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें