फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ड्यूटी से अनुपस्थित तीन सफाईकर्मियों का वेतन रोका

Tue, 19 May 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पंचायती राज विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन सफाई कर्मचारियाें पर सर्विस बैक की कार्रवाई की है। तैनाती स्थल से लगातार अनुपस्थित रहने पर इनके खिलाफ नो वर्क-नो पे के तहत वेतन भी रोका गया है। प्रभारी डीपीआरओ राजकुमार मौर्य ने बताया कि जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है उनमें ओमवीर, रामौतार और यतेंद्र बघेल शामिल हैं।
विज्ञापन

राजकुमार मौर्य ने तीनों सफाईकर्मियों का हाल ही में स्थानांतरण किया था। आदेश के तहत उन्हें 11 मई से 14 मई के बीच अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना था। लेकिन निर्धारित अवधि के दौरान तीनों कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। विभाग की ओर से तीनों कर्मचारियों को चेतावनी जारी कर दी गई है। प्रभारी डीपीआरओ ने कहा कि यदि भविष्य में भी बिना सूचना अनुपस्थिति की शिकायत मिली तो संबंधित कर्मचारियों पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें