फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टीकाकरण में लापरवाही पर सीएचओ और पांच एएनएम का रोका गया वेतन

Thu, 04 Dec 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। टीकाकरण उत्सव अभियान को प्रभावी और सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों में और अधिक तेजी कर दी है। बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान लापरवाही बरतने पर सीएचओ और 5 एएनएम का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन


बैठक का नेतृत्व एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी और जिला मलेरिया प्रभारी लोकमन दास ने संयुक्त रूप से किया। टीकाकरण उत्सव की प्रगति, टीम की वर्तमान स्थिति, लक्ष्य पूर्ति और आने वाले दिनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केवल विभागीय कार्यक्रम नहीं बल्कि जनहित से जुड़ा बड़ा अभियान है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रोग प्रतिरोधक सुरक्षा प्रदान करना है।

समीक्षा के दौरान निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग को गंभीर अनियमितताएं भी मिलीं। अधिकारियों ने बताया कि अभियान से जुड़े एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और 5 एएनएम ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर तुरंत प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की गई। एसीएमओ ने निर्देश जारी करते हुए इन सभी कर्मचारियों के 3 दिसंबर के वेतन व मानदेय रोकने का आदेश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


डॉ. राम मोहन तिवारी ने बैठक में मौजूद सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि टीकाकरण जैसे संवेदनशील और जनजीवन से जुड़े कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की गैरहाजिरी, लापरवाही या कर्तव्यहीनता को गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। इस दौरान सीएचसी अलीगंज के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिव कुमार, बीपीएम दिव्यांशी भदौरिया, आर्यन सक्सेना आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें