फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार्य में लापरवाही बरतने पर 8 बीएलओ का रोका वेतन

Fri, 17 Oct 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में बीएलओ द्वारा मेपिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले 8 बीएलओ का वेतन रोकने का निर्देष उप जिलाधिकारी विपिन कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि जिले में बीएलओ द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मेपिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान 8 बीएलओ द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई है। मतदाता सूची वर्ष 2025 की मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा नहीं किया गया। इस दौरान मारहरा ब्लॉक की प्राथमिक विद्यालय भुरिगवां की शिक्षामित्र ममता, कंपोजिट विद्यालय सराय जरैलिया के शिक्षामित्र चंद्रभान सिंह, धिरामई पौने दस बिस्वा के सहायक अध्यापक आदर्श कुमार, शीतलपुर ब्लॉक के जवाहरपुर अरथरा के शिक्षामित्र चंद्रपाल, बापू विद्या मंदिर के सहायक अध्यापक चंद्रेश कुमार, सकीट ब्लॉक के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के लिपिक सुधीर कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय डांडा के सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार और प्राथमिक विद्यालय बराखेडा के शिक्षामित्र सुग्रीव सिंह का वेतन रोकने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार को संस्तुति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें