फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 3 एएनएम, सीएचओ व फार्मासिस्ट की रोकी वेतन वृद्धि

Wed, 10 Jul 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में बुधवार को 210 स्थानों पर टीकाकरण का कार्य किया गया। सीएमओ ने जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के 4 गांव में टीकाकरण और संचारी रोग की हकीकत को देखा। कार्य में लापरवाही मिलने पर 3 एएनएम, एक-एक सीएचओ व फार्मासिस्ट की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा 1 एएनएम का 1 दिन का वेतन काटने की बात कही।
विज्ञापन


बुधवार को सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव शहवाजपुर पहुंचे। यहां टीकाकरण केंद्र पर वजन मशीन सहित बीपी मशीन को देखा। गांव में जाकर संचारी रोग की हकीकत देखी। उन्होंने लोगों से बात की और उन्हें साफ सफाई के लिए जागरूक किया। इसके बाद वह नगला शंकर, फगलौल व सदियापुर में गए। यहां एएनएम से बात की। आशा से गांव में बीमार लोगों के बारे में पूछा। इसके बाद लोगों को मच्छर रोधी बीमारियों से प्रति बचाव को जागरूक किया।
सीएमओ ने बताया कि शाम के समय जैथरा पीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। जहां टीकाकरण में लापरवाही पर एएनएम ओमवती, अंजूलता, देवीश्री सहित सीएचओ दीपक व फार्मासिस्ट प्रमोद की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। वहीं एएनएम शिवालिनी का एक दिन का वेतन काटने की बात कही। बैठक में यूनीसेफ के जिला कोआर्डीनेटर आलोक वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें