फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विकास कार्याें में लापरवाही बरतने वाले 6 बीडीओ का वेतन रोका

Thu, 20 Jun 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विकास कार्याें में खंड विकास अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। इसके चलते छह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। जबकि दो बीडीओ समीक्षा में पास पाए गए हैं। कार्रवाई के बाद से अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों में बृहस्पतिवार को दिन भर चर्चाएं होती रहीं। जिला में मौजूद आठ ब्लॉकों में से 6 की स्थिति खराब होने की चलते बीडीओ पर कार्रवाई की गाज गिरी है। ग्राम पंचायतों में सीसी निर्माण, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, आरआरसी, कूड़ा निस्तारण, पेयजल व्यवस्थाएं आदि पैरामीटरों की समीक्षा की गई। इसमें खंड विकास अधिकारी मारहरा, निधौली कलां, सकीट, शीतलपुर, जैथरा और अलीगंज में विकास कार्याें की की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। जबकि अवागढ और जलेसर ठीक रहे हैं। जिन बीडीओ की कार्य प्रगति ठीक नहीं हैं, उनके वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। इनकी ओर से संतोषजनक जवाब नहीं देने तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ डाॅ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि 6 ब्लॉकों की स्थिति समीक्षा बैठक में ठीक नहीं पाई गई है। यहां पर विकास कार्याें में लापरवाही बरती गई है, इसके चलते अवागढ व जलेसर को छोड़कर सभी के वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है। लापरवाही और उदासीनता के चलते जनता को समय से लाभ नहीं मिल सका है। नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, संतोषजनक नहीं पाए जाने पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें