फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रदेश स्तर पर कबड्डी खेलेंगे सकीट के निगम और भानू

Sun, 25 Aug 2024 01:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सकीट के डीएवी कॉलेज के छात्र भानू प्रताप और निगम कुमार प्रदेश स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। अलीगढ़ की कबड्डी टीम में उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन

श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज गवाना अलीगढ़ में 17 अगस्त को मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई थी। प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14 में निगम कुमार और अंडर-17 में भानू प्रताप का चयन अलीगढ़ टीम में किया गया। ये मिर्जापुर में 9 से 13 सितंबर तक होने वाली माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलंगे। इनका चयन होने पर विद्यालय प्रबंधक अजब सिंह यादव, प्रधानाचार्य अनोखे सिंह यादव, क्रीड़ा प्रभारी शैलेष मिश्रा, विपिन कुमार दिवाकर, सुरेंद्र यादव, राकेश भास्कर, उत्कर्ष सिंह, सुशीला मौर्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं व परिजन ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें