प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने में जो विकास कार्य हुए है, उन्हें जनता तक पहुंचाने के लिए सपाई साइकिलों से गांवों में पहुंच रहे हैं। दौड़ धूप में सरकार की उपलब्धियां एवं योजनाओं को गिना रहे हैं। कासगंज विधान सभा क्षेत्र में परिवहन राज्यमंत्री ने रैली का शुभारंभ किया। जबकि सहावर एवं गंजडुंडवारा में विधायक नजीबाखान एवं पैक्सफेड डायरेक्टर नाशीखान ने रैली का शुभारंभ किया।
कासगंज विधान सभा क्षेत्र में रैली का शुभारंभ गुलाबी नगला से किया। परिवहन राज्य मंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने चार साल विकास कार्यों में गुजारे है। फिर से सपा की सरकार बनेगी। रैली क्षेत्र के गांव गुलाबी नगला, ज्याउद्दीनपुर, अंडउआ नगला, छावनी, हरसिंहपुर, नगला थनी, जखेरा महेषपुर, सिरोली आदि गावों में पहुंची। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डा. महाराज सिंह बघेल, सहकारी समिति के अध्यक्ष मानपाल सिंह मिनी, प्रांजल यादव, सौरभ यादव, पुष्पेंद्र यादव, सत्येंद्र आर्या, डा. फारूक, मास्टर गंगाराम यादव, मनोज यादव, कैप्टन रवींद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। सहावर में साइकिल यात्रा का शुभारंभ विधायक नजीबा खान जीनत एंव पैक्सफेड की डायरेक्टर नाशी खान फैरी ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर किया। साइकिल यात्रा ने कस्बा के सोरों रोड, बड़ा बाजार, बोंदर रोड, स्टेट बैंक चौराहा, गंजडुण्डवारा रोड, सोरों रोड, एटा रोड, मोहल्ला झंडापीर, मौहल्ला चौधिरियान, मौहल्ला अंसारियान, मौहल्ला काजी आदि में पहुंचकर सपा की 4 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया। साइकिल रैली में नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी कौसर हमीद खां, ब्लाक प्रमुख वृजेंद्र सिंह गौर, नाशी खान फैरी, शहादत अली, सादिक खां, हसनैन खां, मुईनुद्वीन, नसीम बेग, कालू खां आदि मौजूद रहे। पटियाली विधान सभा क्षेत्र विकास खंड गंजडुण्डवारा में रैली गनेशपुर से गंजडुण्डवारा के मैनबाजार होकर ग्राम सुजावलअपुर पचपोखरा धवा समसपुर होकर महमूदपुर पर समापन हुआ। इस मौके पर नदीम हुसैन, यूसुुफ खान, ग्राम प्रधान मुस्लिम हसन, मुकेश भदौरिया, मुनेंद्र सिंह राठौर, भोले, संजय भदौरिया, अरूण द्विवेदी, शाहिद मंसूरी, राम देव, मुखराम, सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।