फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली निकाल गिना रहे सरकार की उपलब्धियां

Mon, 09 May 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता साइकिल से गांव-गांव जाकर सपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत करा रहे हैं। 
विज्ञापन

साइकिल रैली के दौरान परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह वर्मा ने कहा कि चार वर्ष के कार्यकाल में सपा सरकार ने प्रदेश विकास कराया है। जनता को बिजली, पानी , सड़क , सुरक्षा मुहैया कराई हैं। जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गांव-गांव पहुंचने वाली साइकिल रैली का उद्देश्य चार साल की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करना है। कासगंज विधान सभा क्षेत्र में साईकिल यात्रा का शुभारंभ नदरई से पथरेकी से हुआ। साइकिल यात्रा अथैया, मोहनपुरा, बेरी, कांतौर, नगला डुकरिया, हरनामपुर पर संपन्न हुई। जहां सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष महाराज सिंह बघेल, रघुनाथ सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के लोग मौजूद रहे।  अमांपुर विधान सभा क्षेत्र में साइकिल रैली का शुभारंभ सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष डा. केपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल यात्रा ग्राम बौदर, नगला लीलाधर, चहका, जौहरी, दिलावर नगर, नगला मड़ियां, सादिकपुर  पर समाप्त हुई। पटियाली विधान सभा क्षेत्र में साइकिल रैली का शुभारंभ विधायक नजीबाखान जीनत एवं पेक्सफैड डायरेक्टर नाशीखान ने झंडी दिखाकर किया। साइकिल यात्रा ने ग्राम राजेपुर कुर्रा, नगला जैली, नगला चतुरी, मूजखेड़ा, नगला खना, नगला जयकिशन, नगला नरपत, नगला गुलाबी, कटसईया, नगला गडिय़ा, गंगपुर, ग्राम म्यांऊ, ग्राम भवानी नगला, अजीजपुर, नूरपुर, उस्मानपुर, बंगशनगर, गढिय़ा नगला, सलावत नगर, लखापुर, छितैरा में भ्रमण किया। इस मौके पर विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रामनरेश यादव, रेशमा देवी शाक्य ,नदीम हुसैन, अभय प्रताप सिंह ,शाहरुख राज, रनवीर सिंह, रामनरेश, अनस, धर्मवीर सिंह, गिरजाशंकर आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें