फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Sun, 07 May 2017 10:48 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। अचानक सामने आए बालक को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना सकीट के गांव नौरंगाबाद निवासी हरनारायण उर्फ पप्पू (40) पुत्र  भरत सिंह शनिवार रात चारपाई पर सो रहे थे। बताते है कि गांव में बरात आई हुई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे कार चालक ने तेज गति से कार पीछे की तो कार चारपाई से टकराने के कारण चारपाई पर सो रहे हरनारायण को जा लगी और वह उछल कर पेड़ से जा टकराया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एकत्रित हुए ग्रामीणों ने चालक सुल्तान निवासी मोहल्ला काजी थाना सकीट को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले की रिपोर्ट पिता भरत सिंह ने दर्ज कराई है। दूसरी तरफ थाना मारहरा के गांव इनामनगर निवासी महाराज सिंह (45) पुत्र नवाब सिंह शनिवार की देर शाम गांव लौट रहे थे देर शाम गांव के पास तेज गति से आ रही बाइक से टकराकर महाराज सिंह गंभीर घायल हो गए। जिन्हें स्वास्थ्य केन्द्र मिरहची लेकर पहुंचे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले की रिपोर्ट बेटा संजीव निवासी ईनामनगर ने बाइक सवार के विरुद्ध दर्ज कराई है। रविवार सुबह करीब दस बजे गांव कीलरमऊ के पास अचानक सामने आए बालक को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। बाइक सवार शीला पत्नी महेश निवासी मेहनी मारहरा, दिलीप निवासी कीलरमऊ बागवाला, सीमा पुत्री राकेश निवासी रामपुर बागवाला घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें