फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह करोड़ से होगा अलीगंज पालिका का विकास

Sat, 17 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव बंचारी में अवैध प्लाटिंग को गिराती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगंज समेत जिले की दो नगर पालिका और दो नगर पंचायतों में सात करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। डीएम की ओर से अवस्थापना निधि के बजट पर शासन की मोहर लगने के बाद धनराशि जारी हो गई है। सबसे ज्यादा छह करोड़ रुपये अलीगंज पालिका को मिला है। शासन ने धन रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने पालिका अलीगंज में सड़कों के उच्चीकरण, सीसी मार्ग, नाली, खड़ंजा, कब्रिस्तान और श्मशान का सुंदरीकरण, बिजली के पोल लगवाने के के लिए 6,65,16,837 रुपये की योजना शासन को भेजी थी। विगत आठ दिसंबर को आवास एवं शहरी अनुभाग के विशेष सचिव शिव जनम चौधरी ने प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए पालिका अलीगंज के नाम आधी धनराशि 3,32,58000 रुपये जारी कर दिए हैं। इससे पूर्व पालिका अलीगंज को कान्हा योजना के तहत 56 लाख नवंबर में मिल चुके हैं। इसके अलावा शासन ने अवागढ़ नगर पंचायत को तालाब, पोखर और झील के सुंदरीकरण के लिए 58 लाख, जैथना नगर पंचायत को नया सवेरा योजना के तहत 60 लाख, मारहरा नगर पालिका को नया सवेरा योजना के तहत 50 लाख और राजा का रामपुर नगर पंचायत कान्हां योजना के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। शासन ने धनराशि जारी करते हुए आदेश में साफ कहा है कि नगर निकाय धनराशि का इस्तेमाल कर योजना का विवरण ई-परियोजना प्रबंधन की वेबसाइट पर उपलब्ध कराएंगे। खास बात यह है कि यही प्रस्ताव एटा नगर पालिका से भी भेजे गए थे, लेकिन नगर पालिका को शासन से फूटी कौड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें