फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी डंडा चलने व फायरिंग होने से फैली दहशत, 14 घायल-फोटो

विज्ञापन
बागवाला पुलिस की गिरफ्त में मानिकपुर गाँव मे मारपीट के आरोपी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव मानिकपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। लाठी-डंडे चली और फायरिंग भी हो गई। इससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। एक किशोरी सहित दो लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। जबकि 12 लोग लाठी-डंडों के प्रहार में जख्मी हुए हैं। पांच घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है। इसमें एक पक्ष के प्रताप सिंह व प्रदीप कुमार तथा दूसरे पक्ष के कुंवरपाल, इसका भाई देवदत्त व सतीश, पुत्री पूनम, देवदत्त की पत्नी ओमवती, पुत्र शेषपाल, पुत्री शिवांगी, ओमेंद्र, किरन देवी, अभिषेक, मनीष कुमार और बबली घायल हुए हैं। इनमें से पूनम और देवदत्त को गोली लगी हैं। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पूनम, प्रदीप, शेषपाल, मनीष और ओमेंद्र को आगरा रेफर किया गया है।
वारदात के पीछे बताया गया है कि किरन देवी ने गांव में ही एक प्लॉट खरीदा था। इस पर प्रदीप और प्रताप पक्ष ने एतराज कर अपनी सबमर्सिबल लगा ली। किरन देवी पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और फायरिंग हो गई।
विज्ञापन

-----------------------
दोनों ओर से मुकदमे दर्ज, सात गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिए। शनिवार को दबिश देकर प्रमोद कुमार, आकाश, रोहित, वीरेश कुमार, श्यामवीर, रामनाथ और गिरीश को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।-
------वर्जन-------
प्लॉट के विवाद को लेकर मानिकपुर में झगड़ा हुआ। इसमें फायरिंग और लाठी-डंडों के प्रहार से एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के 12 लोग घायल हुए हैं। एक किशोरी सहित दो को गोली लगी है। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। -ओपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें