भारत में जन जन को साक्षर बनाएगा रोटरी: जैन
- फोटो : अमर उजाला
रोटरी क्लब, रोट्रेक्ट क्लब एवं इनरव्हील क्लब कासगंज सिटी के संयुक्त अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि अरुण जैन ने कहा है कि रोटरी क्लब ने विश्व भर में पोलियो को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया था उसी संकल्प का परिणाम है कि आज भारत वर्ष पोलियो मुक्त होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि अब रोटरी पोलियो की तरह ही साक्षरता पर काम करेगा। देश में जन जन को साक्षर बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में क्लब सचिवों के द्वारा किए गए सेवाभावी कार्यों की आख्या प्रस्तुत की गई। अधिष्ठापन अध्यक्ष सुबोध कुमार अग्रवाल ने नवीन अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, मुकेश वार्ष्णेय को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। वहीं शिवेश कुमार सिंह, वंदना बिड़ला एवं तनुज वार्ष्णेय को सचिव पद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा है कि आज के होनहार बच्चे ही भारत का सुनहरा भविष्य हैं। कार्यक्रम का संचालन अनूप गुप्ता ने किया। इस मौके पर सुधीर शर्मा, मनीष अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, विनय गुप्ता, अनूप सिंघल, सतीश माहेश्वरी, लक्ष्मी गर्ग, वंदना माहेश्वरी, अंजू चोला, अर्चना गुप्ता, मयंक माहेश्वरी, वैभव बिड़ला, सचिन बिड़ला, राज चौहान, दीपक पल्तानी, आदित्य दुबे, सचिन अग्रवाल, अभिषेक माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।