डीपीएस स्कूल में न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रोत विद्यालय
एटा। परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायतवार खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को न्याय पंचायत रिजोर और फफोतू की खेलकूद प्रतियोगिता डीपीएस स्कूल में आयोजित की गईं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी थान सिंह ने किया। न्याय पंचाय रिजोर की खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर बालिका वर्ग में नगला कन्होली की रोशनी और बालक वर्ग में गिलोदिया के आदर्श ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर बालिका वर्ग में नगला कन्होली की रोशनी और रिजोर के विपिन ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में कबड्डी में पीपल खेड़िया की टीम विजेता रही। लंबी कूद में बालक वर्ग में पीपल खेड़िया के आमीन और बालिका वर्ग में पीपल खेड़िया की रागिनी ने पहला स्थान हासिल किया।
वहीं न्याय पंचायत फफोतू की प्रतियोगिता में 100 मीटर बालिका वर्ग में फफोतू की नंदनी ने पहला स्थान हासिल किया। 200 और 400 मीटर दौड़ में फफोतू के प्रवीन ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर बालिका वर्ग में फफोतू की रोशनी ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में रजकोट के अमरकांत ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं गोला फेंक में नगला धनू के प्रदीप ने पहला स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में फफोतू की कुमकुम ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान व्यायाम शिक्षक भारतवीर वर्मा, मनीष दुबे, पुष्पेंद्र कुमार, राजीव यादव, संतराम, अजीत, उमेंद्र, मोनिका आदि लोग मौजूद रहे।