फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कसैटी में रोगों ने पसारे पांव, दर्जन भर बीमार

विज्ञापन
कसैटी गांव में घर में मौजूद बुखार से पीड़ित युवती। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सदर तहसील के गांव कसैटी में बड़ी संख्या में लोग संक्रामक रोग से पीड़ित हैं। हालात यह हैं कि हर दूसरे-तीसरे घर में कोई न कोई बुखार से तड़प रहा है। गांव के लोग स्थानीय डॉक्टर से लेकर आगरा तक मरीजों का उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव कसैटी निवासी ग्राम प्रधान के भाई रामनरेश ने बताया चार दिन से उनका बेटा उपेंद्र बुखार से पीड़ित है। सड़क किनारे एक क्लीनिक पर दिखाया। फायदा न मिलने पर डेंगू की जांच कराई। जहां उसमें लक्षण मिले। उन्होंने बताया घर में बुखार से पीड़ित अन्य लोगों की डेंगू की जांच कराई है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है। ग्रामीणों ने बताया कि अखिलेश, सतीश, वंदना, पृथ्वीराज, दिनेश कुमारी सहित गांव के अन्य घरों में बच्चे, महिलाएं बुखार से पीड़ित हैं।
घर में ही ड्रिप चढ़ाने की कही बात
गांव निवासी विमला ने बताया वह तीन दिन से बुखार से पीड़ित हैं। गांव के बाहर एक क्लीनिक पर इलाज के लिए गई। जहां चिकित्सक ने ड्रिप चढ़ा दी। डेंगू की जांच कराई जहां प्लेटलेट्स कम आई हैं। चिकित्सक ने अब घर आकर दोबारा ड्रिप चढ़ाने की बात कही है। इसलिए हाथ में लगी बीको नहीं निकाली है। उन्होंने बताया घर में हिना, देवकी के भी बीको लगी है। वह भी बीमार थीं, जिन्हें ड्रिप चढ़ चुकी है।
विज्ञापन

क्लीनिक पर चढ़ रही थी ड्रिप
कसैटी गांव निवासी चरन देवी, रेखा, लक्ष्मी, सुमन, रितु, चंद्रपाल, उर्मिला, मयंक, लकी सहित अन्य मरीजों के कासगंज रोड स्थित एक क्लीनिक पर ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। इस दौरान मरीज न मास्क लगाए थे और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे थे।
एक ही पैथॉलॉजी से कराई जांच
गांव के बुखार से पीड़ित मरीज कासगंज रोड स्थित एक क्लीनिक पर उपचार करा रहे हैं। वहीं जहां सभी की जांच शहर में एक अंपजीकृत पैथालॉजी से कराई गई। इस दौरान अधिकांश मरीजों में प्लेट्लेट्स कम होने की बात कही गई थी।
दो दिन पूर्व कोरोना से हो चुकी है मौत
दो दिन पूर्व अलीगढ़ में एक बुजुर्ग महिला की मौत कोरेाना से हुई है। इसको लेकर भी ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना था गांव में कोरोना की जांच भी नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

---------
गांव में शुक्रवार को दवा का छिड़काव करने के साथ 1300 व्यक्तियों को होम्योपैथी की दवा पिलाई गई है। इसके साथ 54 व्यक्तियों की स्लाइड बनाई गई हैं।
लोकमन सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी

क्लीरनिक पर कसैटी के मरीजों को लगी ड्रिप। संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें