फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद कर घर जा रहे सराफ से आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दुकान बंद कर मोपेड से घर जा रहे सराफा व्यापारी को बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे बाइक सवारों ने लूट लिया। उससे आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद जलेसर कस्बा के मोहल्ला शेरगंज निवासी सराफा व्यापारी रामदुलारे ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी गांव पटना में आकाश ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह चांदी के जेवर बनाने और पॉलिश करने तथा आभूषण गिरवीं रखने का काम करता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के करीब दुकान बंद कर थैले में आभूषण रख लिए और मोपेड से घर जा रहे थे। शंकरगढ़ गांव से 250 मीटर पहले पीछे से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए। उन्होंने मोपेड को रुकवा कर थैला छीन लिया। उनके अलावा दो बाइकों पर चार अन्य लोग भी थे। बताया कि थैले में दो बड़े व तीन छोटे रजिस्टर सहित तीन हजार रुपये व नए-पुराने आभूषण रखे थे। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें