फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर की लाखों की लूट, सरिया से युवक किया घायल

विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अथैया में बदमाशों के हमले से घायल ओमवीर सिंह। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अथैया में नकब लगाकर बदमाश एक मकान में घुस गए। कमरे में खटपट की आवाज सुन एक युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने सरिया से हमला कर दिया। लहूलुहान युवक जमीन पर गिर गया। बदमाश लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर भाग गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके छह घंटे बाद पुलिस गांव में पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब एक बजे गांव अथैया निवासी ओमवीर सिंह के मकान में नकब लगाकर घुसे बदमाश 50 हजार रुपये, चांदी की दो जोड़ी पायल, करधनी, दो जोड़ी हाथफूल, सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र के अलावा कपड़े और बर्तन भी लूटकर ले गए। विरोध करने पर ओमवीर के सिर में सरिया से प्रहार कर उसे घायल कर दिया और भाग गए। घायल के चचेरे भाई अनूप कुमार ने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसकर अंदर से कमरे की कुंडी बंद कर ली और बक्से के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात लूट लिए।
आवाज सुनकर जागे ओमवीर ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो जंगले के अंदर से सरिया से प्रहार कर दिया। अनूप कुमार का कहना है कि वारदात होने के बाद भाई सुखवीर सिंह ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस सुबह करीब सात बजे गांव आई। बाद में सीओ सिटी राज कुमार सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें