फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल

Tue, 03 Nov 2015 06:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात से आप का सफर मुश्किलों से भरा हो सकता है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मांगों को लेकर बुधवार रात से 12 घंटे के लिए रोडवेज का चक्का जाम करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

परिषद ने इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों को अवगत करा दिया है। मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी परिषद ने वर्कशॉप में बैठक कर हड़ताल पर जाने का एलान किया है। रोडवेज बस नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।  रोडवेज कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर रहेंगे। परिषद के स्थानीय शाखा मंत्री मुजीर अहमद खान ने बताया कि मंगलवार को आगरा रोडवेज स्थित वर्कशॉप पर रोडवेज कर्मचारियों ने बैठक कर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।
इधर, रोडवेज विभाग के अधिकारी हड़ताल की खबरों का खंडन करते दिखाई दिए। अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय स्तर पर हड़ताल का कोई असर नहीं दिखेगा, लेकिन हकीकत इससे उलट है।
विज्ञापन

परिषद के पदाधिकारी हड़ताल को प्रभावी बनाने के लिए प्रचार प्रसार में जुटे हैं। इसके चलते बुधवार रात से रोडवेज बसें रोड पर दिखाई दें इसकी उम्मीद न के बराबर है। रामवीर सिंह, हनी जयंत, निसार, राजकुमार यादव, सुरेंद्र, कैलाश, प्रेम, राजेश, अजयपाल समेत अनेक रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें