फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लोकल सवारियों के लिए रोडवेज बसों के बढ़ाए गए फेरे

Mon, 13 Nov 2023 09:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के फेरे लोकल रूटों पर सोमवार की सुबह से बढ़ा दिए। ताकि शहर में आने के बाद सवारियों को कोई परेशानी नहीं हो सके। दिवाली के दिन डग्गेमारों ने सवारियों से मनमाना किराया वसूल किया था। वहीं मंगलवार से यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को सवारियां कम ही निकलीं, लेकिन जिले के आसपास के रूटों पर सवारियों की सुविधा के लिए बसों के फेरों में बढ़ोतरी की गई। डग्गेमार वाहन भी सोमवार को कम ही संख्या में नजर आए। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों का मानना है कि दिवाली का त्योहार दो-दिन का हो गया। इसकी वजह से सोमवार को सवारियां कम निकली हैं। फिर भी डग्गेमारों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए बसों के फेरों में बढ़ोतरी की गई है।
दिवाली के बाद काम पर लौटने वालों और भाई दूज के त्योहार को लेकर मंगलवार से भीड़ बढ़ना शुरू हो जाएगा। ऐसे में भी अतिरिक्त व्यवस्थाओं की जरूरत होगी। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि स्थानीय रूटों पर सवारियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए दो की जगह 4 ट्रिप की गई हैं। बस स्टैंड के आसपास डग्गेमार वाहनों को भी नहीं आने दिया। ताकि सवारियों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें