फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 190 का चालान कर 1.82 लाख जुर्माना वसूला

Mon, 13 Nov 2023 09:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यातायात जागरूकता माह के तहत सोमवार को अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दुपहिया व अन्य वाहन चालकों को नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया। इसके बाद भी नियम उल्लंघन करने वाले 190 वाहनों का चालान कर 1.82 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। यातायात प्रभारी उप निरीक्षक बचान सिंह ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहों पर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जानकारी दी। लोगों को जागरूक करने के लिए चौराहों पर पंपलेट बांटे और होर्डिंग लगाए गए है। जबकि सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें