फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में भीषण हादसा: रोडवेज बस और सवारियों से भरे ऑटो की भिड़ंत, मची चीखपुकार; दो की माैत और पांच घायल

Sun, 09 Aug 2026 01:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

यूपी के एटा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर हो गई। इससे माैके चीखपुकार मच गई। हादसे में दो लोगों की माैत हो गई।
विज्ञापन
एटा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में परौली सुहागपुर गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस और सवारियों से भरे ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत में एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पटियाली निवासी गुलफान सिंह पुत्र दिवारी लाल और जैथरा थाना क्षेत्र के गांव झुमरा निवासी सुक्का देवी के रूप में हुई है। हादसे में घायल सताना, कृष्णा, रेखा पत्नी जुगेंद्र, नंदकिशोर निवासी नगला चंदन और चंद्रपाल निवासी फगनौल शामिल हैं। चिकित्सक डॉ. अखलाक ने बताया कि दुर्घटना के बाद सात घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। सभी के सिर में चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

 
विज्ञापन

सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि एटा की ओर से जा रहे ऑटो की अलीगंज की ओर से आ रही बेवर डिपो की रोडवेज बस से भिड़ंत हुई। हादसे में ऑटो सवार सात लोग घायल हुए थे, जिनमें दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी कीर्तिका सिंह मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचीं और यहां घायलों से बातचीत करते हुए मृतकों के परिजन को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें