कासगंज के बड्डूनगर के बाशिंदों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क और नाली की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। मोहल्ला निवासी तारिक का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क टूटी हुई है। खड़ंजा उखड़ चुका है। वहीं नाली बहुत अधिक गहरी हो गई। मोहल्ले में कई स्थानों पर नाली ऊंची हैं तो कहीं नीची। निचले स्थानों पर नाली का पानी सड़क पर आ जाता है और जलभराव हो जाता है। बाशिंदो को काफी दिक्कतें होती हैं। उन्होंने कहा कि चार माह पूर्व भी बाशिंदो समस्या के संबंध में ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान अभी तक नहीं हुआ है। मोहल्ला के बाशिंदे बब्बू, राशिद, हबीब, शानू, हाशिम, कासिफ, हसीन, भराू खां, शारिक, शादाब आदि ने शीघ्र समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।