फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में रोडवेज बस ने मामा-भांजा को रौंदा, मामा की मौत

विज्ञापन
मृतक बृजेश कुमार फाइल फोटो । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। बृहस्पतिवार की शाम से ही शुरू हुए कोहरे में रोडवेज बस ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंद दिया। हादसे में मामा की मौके पर ही मौत हो गई जब कि भांजा घायल हो गया। घायल ने परिजनों को हादसे की खबर दी, इसके बाद परिजन पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव भदुआ के पास बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे बाइक से लौट रहे बृजेश कुमार 37 पुत्र अजब सिंह निवासी नगला गूलर और इसका भांजा सुरजीत पुत्र मुकेश कुमार निवासी इटारी थाना पिलुआ को रोडवेज बस ने रौंद दिया। इस हादसे में बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरजीत घायल हो गया। सुरजीत ने फोन से परिजनों को हादसे की खबर दी। परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे।
यहां जाकर देखा तो बृजेश कुमार की मौत हो चुकी थी, घायल को स्वजन निजी चिकित्सक के पास ले गए और उपचार कराया। परिजनों ने बताया है कि ब्रजेश पेट्रोल पंप पर कार्य करता था और देर रात ड्यूटी करके लौट रहा था तभी हादसा हो गया। पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया है कि परिजनों की ओर से रोडवेज बस से हादसा होने का लिखकर दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और रोडवेज बस की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें