फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हुसैनपुर गांव में एक साल से खराब पड़ा आरओ वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला मानसिंह के गांव हुसैनपुर में एक साल से आरओ वाटर कूलर खराब पड़ा है। तापमान बढ़ने पर गर्मी से बेहाल लोग ठंडे पानी को तरस रहे हैं। ग्राम पंचायत ने करीब डेढ़ वर्ष पहले आरओ वाटर कूलर की स्थापना कराई थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में ग्राम पंचायत सचिवालय के पास करीब डेढ़ वर्ष पहले लोगों को शीतल एवं शुद्ध जल उपलब्ध कराने को ग्राम पंचायत ने आरओ वाटर कूलर की स्थापना कराई थी जो एक साल से खराब है। लोगों ने कहा चार-पांच माह बाद ही आरओ वाटर कूलर खराब हो गया। 42 डिग्री तापमान होने पर भी ग्राम प्रधान और सचिव ने इसकी मरम्मत कराने की सुध नहीं ली है।
आरओ वाटर कूलर खराब होने से लोग शीतल जल के लिए परेशान हैं। लोगों ने कहा मुख्य मार्ग पर आरओ वाटर कूलर लगे होने से गांव के साथ ही गुजरने वाले राहगीरों को भी गर्मी के मौसम में इससे बहुत राहत थी। प्रधान प्रतिनिधि रवेंद्र सिंह ने कहा आरओ वाटर सही है, सिर्फ बिजली के तारों का कनेक्शन कराना है। बिजली के तार लगने पर करंट से हादसे की आशंका के चलते तार नहीं जुड़वाए गए हैं। क्योंकि आरओ वाटर पर बच्चे पूरे दिन पानी से खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें