फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राइवल हंटर्स ने राइजिंग टीचर्स को 72 रन से हराया

Thu, 04 Jan 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तृतीय टीचर्स प्रीमियर लीग के तहत पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को मैच खेला गया। इसमें राइवल हंटर्स ने राइजिंग टीचर्स को 72 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

राइवल हंटर्स के कप्तान मनीष दुबे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 24 गेंद में 30 रन बनाकर अपनी टीम को ठोस शुरूआत दी। इनके साथ ही दिलीप ने 16 गेंद में 14 रन , शरद ने 24 गेंद में 20 रन बनाए। दुष्यंत कुमार ने एक अच्छी पारी खेलते हुए 42 गेंद में शानदार 61 रन बनाए। पूरी टीम ने 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। वहीं राइजिंग टीचर्स की तरफ से अच्छी गेंदबाजी करते हुए सचिन यादव व कुलदीप ने दो-दो विकेट व सूर्यकांत ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग टीचर्स की टीम का कोई भी खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका। ओपनिंग बल्लेबाज संत प्रकाश व सचिन सात रन बनाकर ही आउट हो गए। कप्तान मनोज सैलार ने पारी को संभालते हुए 28 गेंद पर 34 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी अच्छा योगदान नहीं दे सका। जिसके चलते पूरी टीम 16वें ओवर में 89 रन पर आउट हो गई। राइवल हंटर्स की तरफ से दिनेश चौधरी व सचिन लेफ्टी ने 3-3, दुष्यंत कुमार ने 2 व कुलदीप ने 1 विकेट चटकाया। मनोज चौधरी व आलिम अंपायर और मनोज पीटीआई उद्घोषक रहे। लीग के संयोजक रजनीश यादव, अरुण कांत, नागेंद्र प्रताप सिंह, देव प्रकाश, अर्जुन, अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें