फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सेवानिवृत्त चालक ने शुरू किया अनशन

विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप के बाहर अनशन करता सेवानिवृत्त चालक। संवाद
विज्ञापन
एटा। डिपो के एक सेवानिवृत्त चालक ने पांच माह 27 दिन के चिकित्सा अवकाश के वेतन का भुगतान न होने से आक्रोशित होकर आगरा रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पास अनशन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि सेवानिवृत्ति के 30 बाद भी विभाग ने उनका बकाया भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त चालक गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि लंबित वेतन के भुगतान के लिए उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एटा के कार्यालयों के कई चक्कर लगाए, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार का भरण-पोषण और उपचार कराना मुश्किल हो गया है।
-
वर्जन-
इनका पुराना मामला है, जिसको क्षेत्रीय प्रबंधक के संज्ञान पहुंचाया गया है। फाइल तैयार कर भेजी गई है और समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। -नरेश कुमार गुप्ता, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें