कसबे के परचूनी दुकानदार की गला दबाकर निर्मम हत्या करके शव बंबे में फेंक दिया। दुकानदार के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
अंकित साहू (20) निवासी समीप नगर पंचायत कार्यालय मेन चौराहा सोरों रोड पर परचून की दुकान चलाता है। शनिवार शाम करीब छह बजे अंकित अचानक लोपता हो गया। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी काफी तलाश की। रविवार शाम अभूपुरा गांव के बंबा की पुलिया में युवक का शव फंसे होने की सूचना मिली। इस पर अंकित के परिवारीजन भी मौके पर गए। परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त अंकित के रुप में की। शव को देखकर अनुमान लगाया उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। हत्यारे कौन हैं और अंकित की हत्या क्यों की यह प्रश्र सुलझे नहीं हैं।