सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर समस्याएं सुनती जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल और एसएसपी सुन
- फोटो : ETAH
एटा। जनपद की तीनों तहसीलों में मंगलवार को कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुरूप संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीडीओ अजय प्रकाश ने तहसील एटा में जनता की समस्याओं को सुना और मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जाए। शिकायतों का निस्तारण करते समय गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिकायतकर्ता को भी संतुष्ट करने का प्रयास किया जाए।
डीएम ने इस दौरान ताज मोहम्मद निवासी मउहट द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धनराशि की मांग की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी को निस्तारण के लिए निर्देश दिए। सरनऊ में पंचायत घर पर कब्जे मिलने की शिकायत का गंभीरतापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान लोहाखार ग्राम के डीलर द्वारा राशन की घटतौली करने की शिकायत पर डीएसओ को राशन पूरी मात्रा में वितरण के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीवीओ एसपी सिंह, एसडीएम सदर अबुल कलाम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, डीआईओएस मिथलेश कुमार, बीएसए संजय सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, डीएसओ राजीव कुमार मिश्रा मौजूद रहे।