एटा। ग्राम पंचायतों में वित्त आयोग व मनरेगा कन्वर्जेंस की धनराशि से पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने एक पंचायत भवन पर कितना खर्च होगा इसके लिए अनुमानित बजट तैयार किया है। ग्रामीण अभियंत्रण (आरईएस) विभाग के अनुसार दो कमरों का पंचायत भवन निर्माण में लगभग 14.471 लाख रुपये एवं चार कमरों का पंचायत भवन निर्माण में लगभग 19.640 लाख रुपये की लागत लगेगी। जिला पंचायत रात अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि ग्राम पंचायत में अभी 243 पंचायत भवन का निर्माण कराना है जिसके लिए आरईएस विभाग से अनुमानित बजट तैयार कराया है। मुख्य विकास अधिकारी मदन वर्मा ने सभी खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी को अनुमानित बजट के बारे में सूचित कर दिया है जिसमें मनरेगा एवं वित्त आयोग की उपलब्ध धनराशि का कन्वर्जेंस किया जाना प्रस्तावित है। -------------- देशदीपक