राजा का रामपुर। विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय इमादपुर पर तैनात सहायक अध्यापक राजकुमार यादव पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि सेवा समाप्ति की कार्रवाई पहले ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कर चुके हैं।
मोहल्ला यादव नगर शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले राजकुमार यादव के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 20 फर्जी अभिलेख पाए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने राजकुमार की सेवा समाप्त कर दी है। वह विकासखंड अलीगंज के इमादपुर प्राथमिक विद्यालय पर तैनात था। जिसको बंद विद्यालय को संचालित कराने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय अल्लापुर पर संबद्ध कर दिया गया था। 6 माह से वह फरार चल रहा है। साथ ही विद्यालय को मिलने वाली ग्रांट भी लेकर फरार है। जांच के दौरान सहायक अध्यापक की सारे दस्तावेज कूटरचित पाए गए।