फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाने की कोशिश, इटावा की युवती पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डाक विभाग में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने की कोशिश करने वाली युवती के दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया तो फर्जीवाड़े का मामला पकड़ा गया। इसके बाद इटावा की युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवती ने तमिलनाडु बोर्ड के शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाए थे, जो पकड़ में आ गए।
विज्ञापन

सहायक अधीक्षक डाकघर पश्चिमी उप मंडल एटा राज बहादुर सिंह की ओर से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहा है कि अंजली शाक्य निवासी लखना रोड मोहल्ला आदर्शनगर बकेबर इटावा ने सहायक डाकपाल पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। हाईस्कूल के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मेरिट के आधार पर नियुक्ति होनी थी। तमिलनाडु शिक्षा परिषद की ओर से जारी अंक पत्रों का सत्यापन कराया गया, इसमें अंक पत्र फर्जी बताया गया। तमिलनाडु शिक्षा संयुक्त निदेशक के. सेल्वा कुमार की ओर से पत्र भेजकर फर्जी अंक तालिका की जानकारी दी।
मुख्य डाक अधीक्षक एनएस दुबे ने बताया कि सहायक डाकपाल पद के लिए ऑनलाइन आवेदनों पर मेरिट के आधार पर नियुक्तियां र्हुइं हैं। अभ्यर्थियों की ओर से भेजे गए शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया गया। इसमें अंजली शाक्य के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। जिस पर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि सहायक अधीक्षक डाकघर की तहरीर पर युवती के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें