एटा। थाना कोतवाली नगर में अदालत के आदेश पर एक व्यक्ति ने नीटू निवासी शीतलपुर सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 28 अप्रैल को इन लोगों ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। जो हाईस्कूल की छात्रा है।
पिता ने बताया कि आरोपी उसकी 14 वर्षीय पुत्री को अक्सर परेशान करते थे। जब पुत्री ने शिकायत की तो घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। छोटी पुत्री के साथ छेड़छाड की। मामले को लेकर कोतवाली नगर में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। जब वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तब अंत में जाकर न्यायालय की शरण ली।
कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार ने बताया कि कोर्ट से मिले आदेश के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।