फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पूर्व विधायक अजय यादव व जिपंस राजेश यादव पर हत्या की रिपोर्ट

Tue, 09 May 2023 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव रेवाड़ी निवासी रामपाल शाक्य का शव 18 जनवरी 2023 को पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। इस मामले में बसपा नेता पूर्व विधायक अजय यादव व पुत्रों सहित 8 के खिलाफ प्रदीप कुमार निवासी रेवाड़ी ने हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। जबकि ऐसे ही आरोप गांव के ही पुष्पेंद्र ने लगाकर भाजपा के जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव सहित 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों ही मामले अदालत के आदेश पर दर्ज किए गए हैं। प्रदीप का आरोप है कि वह वारदात वाले दिन वह टॉर्च जलाकर खेतों से लौट रहा था। तब अजय यादव, इनके पुत्र विक्रांत व प्रशांत, गांव के ही धर्मेंद्र, संदीप कुमार, पृथ्वी सिंह, रोहित और दुष्यंत हत्या करने के लिए रामपाल शाक्य को पकड़े हुए थे। जब रोशनी में पहचान कर आवाज लगाई तो सभी ने मिलकर हत्या करने के लिए फंदे पर लटका दिया। वह रामपाल शाक्य का खास दोस्त था। पूरी बात पुलिस को बताई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के पुष्पेंद्र का कहना है कि रामपाल सगे चाचा थे। आरोप है कि 18 जनवरी को अपने चाचा को खाने के लिए बुलाने अजय यादव के खेत पर गया था। वहां पर पहले से मौजूद देवेंद्र कुमार निवासी सलेमपुर खेड़िया, जिपंस राजेश यादव, इनका पुत्र विक्रम उर्फ गोलू, अभिलेश, प्रदीप, सचिन, अनुज कुमार, विपिन और नितिन निवासीगण रेवाड़ी थाना सकीट चाचा को फंदे पर लटका रहे थे। पुलिस को हत्या करने की बात बताई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनुज चौहान ने बताया कि अदालत के आदेश मिले। इसके बाद एक ही मामले में दो हत्या के मुकदमा दर्ज किए गए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें