फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला ने पति पर लिखाई हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

Tue, 09 May 2023 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची में रेखा ने अपने पति प्रदीप कुमार निवासी धिरामई के खिलाफ घर से ले जाने के बाद हत्या का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोप है कि 7 मई की रात करीब 10 बजे पति एंबुलेंस में बैठाकर मायके से लेकर ससुराल धिरामई गया। यहां से एटा ले गया और रास्ते में मारपीट की। गले में मेरी ही साड़ी का फंदा डालकर हत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद सड़क पर ही छोड़कर चला गया। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला ने अपने पति पर ही आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें