फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर लाखों रुपये का फर्जी बैनामा कराने की रिपोर्ट

Tue, 05 Mar 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने जमीन का फर्जी बैनामा कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। नॉटरी बैनामा करने के साथ ही अन्य प्लाट का फोटो लगाकर षड्यंत्र रचने व धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट लिखाई है। कोतवाली नगर में दर्ज कराए गए मुकदमे में फर्जी हस्ताक्षर से लेकर फर्जी बैनामा तक कराने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली नगर के श्याम विहार कॉलोनी का है। एटा के संजय नगर निवासी केपी सिंह ने बताया कि रामपाल सिंह यादव आदि से 2012 में एक प्लाट का बैनामा कराया था। 450 रुपये वर्गफुट के हिसाब से 6 हजार वर्गफुट का बैनामा कराया था। जिसकी कीमत 27 लाख रुपये दी थी। मगर इन लोगों ने 8 लाख का 1200 वर्गफुट का बैनामा कर दिया। बाकी 4800 वर्गफुट का साजिश रचकर नॉटरी बैनामा कर दिया। केपी सिंह ने आरोप लगाया है कि लगभग 1 माह पूर्व 24 जनवरी को पूर्व ब्लॉक प्रमुख निधौली कलां ने हमें बेचे गए प्लाट में से ही 3600 वर्गफुट का बैनामा नीलम यादव पत्नी अभय सिंह यादव और राजकुमारी यादव निवासी नगला बंदी को कर दिया।
बताया कि विक्रांत यादव के नाम कोई जमीन नहीं है। इसने श्याम सेवा संस्थान के फर्जी कागज लगाए, साथ ही कमेटी के सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर किए। इसमें मिथलेस यादव व राहुल यादव उर्फ छोटू वर्तमान निवासी श्याम विहार कॉलोनी शामिल हैं। इनके साथ ही विक्रांत यादव, नीलम यादव, राजकुमारी यादव, अभय सिंह व अनुज सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पंवार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गहनता के साथ जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें