फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर पीटने में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा निधौली कलां के एक व्यापारी से रंगबाजी और गुंडागर्दी के बल पर रंगदारी मांगी गई। व्यापारी ने रंगदारी नहीं दी तो उसे घर में घुसकर पीट दिया। बचाने आईं पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित व्यापारी ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी नीरज गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि राहुल, अभिषेक, शुभम, प्रमोद, आर्यन गुप्ता निवासी मोहल्ला कछियाना रंगबाजी और गुंडागर्दी करते हैं। 7 फरवरी 2023 की शाम करीब 4 बजे मैं दुकान पर बैठा था। तभी सभी आ गए। इन लोगों ने रंगदारी मांगी। इनकार किया तो दुकान न चलने देने की धमकी दी। आरोप है कि रात करीब 8 बजे यह एकराय होकर घर में घुस आए। इन्होंने पीट दिया। इसकी शिकायत एसएसपी से 14 फरवरी को की गई।

बताया कि एसएसपी से की गई शिकायत पर हुई कार्रवाई से यह बौखला गए। 16 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे फिर घर में घुसकर पीटा। पत्नी बचाने आईं तो उसके साथ भी मारपीट की। चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह से बचाया। थाना व एसएसपी से शिकायत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। तब अदालत की शरण ली। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी रंजिश चल रही है। इसको लेकर झगड़ा हुआ था। रंगदारी व महीनेदारी मांगने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें