फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा : चुनाव कराने गईं रोडवेज बसें, भटकते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निकाय चुनाव कराने के लिए रोडवेज बसों को भेजा गया है। इसके चलते रोडवेज के बेड़े में 5 मई तक बसों की संख्या कम रहेगी। इधर बसों की संख्या कम हुई ,वहीं सहालगों की वजह से बढ़ी सवारियों की संख्या के चलते सोमवार को पहले दिन ही बस स्टैंड पर पूरे दिन भीड़ जुटी रही। लोगों को बसों की कमी से असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एआरएम राजेश यादव ने बताया कि डिपो से 25 बसों को चुनावी डयूटी में लगाया है। पहले चरण के चुनावों में गईं बसों के चलते परेशानी बढ़ी है।चुनाव महत्वपूर्ण कार्य होने की वजह से मांग के अनुरूप बसों को भेजा गया है। बताया कि डिपो में 68 निगम की बसें हैं। इनमें से 25 बसें चुनावी डयूटी में चली गई हैं। इन बसों की वापसी 5 मई को होगी।

तब तक बसों की संख्या कम होने के चलते दिल्ली, आगरा व अन्य रूटों पर फेरों को बढ़ा दिया गया है। बताया गया कि पूरे प्रदेश में ही बसें चुनावी डयूटी में लगाई गई हैं। ऐसे में हर डिपो से बसें फुल होकर आ रही हैं। इससे बाईपास होकर ज्यादातर बसें जा रही हैं। इसकी वजह से सवारियों को परेशानी हो रही है। अपने डिपो की बसों को फेरे बढ़ाने के साथ ही निरंतर चलाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें