फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आजाद हिंद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 30 Jun 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षत्रिय समाज के प्रति अभद्रता पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

आजाद हिंद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अवागढ़। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर कातिलाना हमला होने से उनके समर्थकों में आक्रोश है। इसके बाद सोशल मीडिया पर क्षत्रिय समाज के प्रति की गई अभद्रता को लेकर क्षत्रिय समाज ने एतराज जताया। अवागढ़ थाने पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। आजाद हिंद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षत्रिय समाज और भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने पर एकत्रित हुए। जहां प्रदर्शन और नारेबाजी करने के बाद थाना प्रभारी को तहरीर दी। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आपत्तिजनक है। इसमें वह क्षत्रिय समाज को गालियों दे रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया की दी हुई तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शिवप्रताप सिंह अंशु, वरुण ठाकुर, विक्रम प्रताप सिंह, धर्मेंद्रपाल सिंह राजू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें