एटा। थाना जसरथपुर में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ फर्जी आईडी बनाकर गंदे मैसेज और वीडियो वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इसके चलते अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। पति ने फर्जी आईडी बनाई और अंतरंग पलों के अश्लील वीडियो वायरल कर दिए हैं। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है। संवाद