फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाएं, जाम न लगने दें

Fri, 18 Dec 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर को स्वच्छ रखने एवं प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी बीएम मिश्र ने प्रदूषण को रोकने एवं अतिक्रमण को हटवाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडीएम ने कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। नगर में मुख्य मार्गों से अतिक्त्रस्मण हटवाया जाएं। जिससे कहीं आवागमन में लोगों को बाधा न रहे। कहीं जाम न लगने दें। रोडवेज बस स्टैंड के पास वाहनों की डग्गामारी को रोकें। उन्होंने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि कासगंज से बिलराम रोड की दोनो साइडों की मैन बाजार में शीघ्र पटरी बनवाना सुनिश्चित करें। जिससे वाहन सड़क पर न खड़े हों और जाम न लगे। सार्वजनिक स्थानों पर बोर्ड लगवाकर आम जनता को जागरूक करें कि निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खडे़ करें। सड़कों पर आड़े तिरछे अनावश्यक ढंग से वाहन खड़े न किये जाएं। दुकानदार फुटपाथ पर अपना सामान न रखें, जिससे कहीं आवागमन में समस्या उत्पन्न न हो। बैठक में एसडीएम कासगंज, एआरटीओ, एआरएम, ईओ, ट्रैफिक निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें