एटा। साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने की दिशा में पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना जैथरा की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने एक ठगी के शिकार व्यक्ति को 10 हजार रुपये की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस कराई है।
पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया। लगातार की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना जैथरा की साइबर हेल्प डेस्क टीम और पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक सूरज कुंडू, आरक्षी राजकुमार वर्मा और विपिन चौधरी की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने में तत्काल शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।