फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 286 दुकानों पर खूब बिकी शराब, लगी रही लाइन

विज्ञापन
ठंडी सड़क स्थित शराब की दुकान पर कुछ इस तरह खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/जलेसर/सकीट/निधौली कलां/मिरहची/अवागढ़। हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्र की दुकानों को छोड़कर जिले की शराब की 286 दुकानें सोमवार को खोल दी गईं। आदेश के बाद सुबह 11 से शाम सात बजे तक लोगों ने शराब की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

जिले में पांच ग्रामीण क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं।
इनमें से बाहनपुर के अलावा किसी भी क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं है। बाहनपुर में एक दुकान को छोड़कर जिले में 285 शराब ठेके सोमवार को नए नियमों के दिशा निर्देशों के साथ सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक खोल दिए गए। इस दौरान शराब की दुकानों पर भीड़ जुट रही।
आगामी दिनों में लॉकडाउन को लेकर कोई फेरबदल न हो जाए, ऐसी आशंकाओं के चलते लोग 10-10 शराब की बोलतें खरीदते देखे गए। जिले के जलेसर, निधौली कलां, मारहरा, मिरहची, अवागढ़, जैथरा, सकीट, अलीगंज आदि क्षेत्रों में स्थित दुकानों पर भारी भीड़ सुबह से ही देखने को मिली।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी अभय सिंह गंगवार ने बताया है कि सरकार की गाइडलाइन के आधार पर जिले में देसी शराब के 192 ठेका, अंग्रेजी शराब की 53 दुकानें और बीयर के 38 ठेकों सहित तीन मॉडल शॉप सोमवार को खोल दिए गए हैं। मॉडल शॉप पर कैंटीन नहीं चलेगी। लोग खरीदकर अपने साथ लेकर जा सकेंगे। अनुज्ञापियों को सैनिटाइजर और मॉस्क का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

ठंडी सड़क स्थित शराब की दुकान पर कुछ इस तरह खरीदारी करते लोग। संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें