फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल

Thu, 13 Aug 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में पर हैं। शैक्षिक संस्थाओं, पुलिस लाइन व अन्य विभागों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर व्यस्तताएं रहीं। शैक्षिक संस्थाओं में सांस्कृतिक तैयारियों का शोर दिखाई दिया।
विज्ञापन

चहुंओर राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों का माहौल दिखने लगा है। गुरुवार को शैक्षिक संस्थाओं में सफाई-स्वच्छता एवं रंग रोगन कर पर्व की तैयारियां होती रहीं। सरकारी कार्यालयों में भी झंडारोहरण एवं अन्य परंपरागत कार्यक्रमों को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। सर्वाधिक जश्न का माहौल शैक्षिक संस्थाओं में है। विद्यालय प्रशासन जहां आयोजन, अतिथियों के आमंत्रण आदि की  व्यवस्थाओं में जुटा है। वहीं बच्चे सांस्कृतिक तैयारियों में लगे हैं। गुरुवार को भी यहां आयोजनों का रिहर्सल एवं आजादी के तराने गूंजते रहे।

बाजारों में भी आजादी का जश्न
एटा। बाजारों में भी आजादी का जश्न दिख रहा है। दुकानों पर जहां तिरंगे लगे हैं। वहीं तिरंगे के रंग के सामानों की बिक्री बढ़ गई है। राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की छोटी झंडी, कैप, रिस्ट बैंड एवं स्कार्फों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन


बूंदी, लड्डू के आर्डर एडवांस
पर्व को लेकर मिष्ठान के एडवांस आर्डर बुक किए जा रहे हैं। अधिकांश शैक्षिक संस्थाओं के लिए बूंदी के आर्डर दिए गए हैं। वहीं अन्य कार्यालयों में लड्डू, बालूशाही, घेवर आदि पसंदीदा मिठाइयों के आर्डर दिए गए हैं। निजी संस्थाओं में तो स्वीट पैक के आर्डर दिए गए हैं।

फूलों की बढ़ी मांग
राष्ट्रीय पर्व को लेकर फूलों की मांग बढ़ गई है। फूल कारोबारियों के अनुसार फूल एवं मालाओं के आर्डर को लेकर इस दिन कुंतलों अतिरिक्त फूल मंगाए गए हैं। सर्वाधिक गेंदा-गुलाब के फूल-मालाएं एवं बुके के आर्डर मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें