फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 10 सितंबर तक 9वीं व 11वीं के छात्रों का होगा पंजीकरण

Sat, 26 Aug 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब वह दस सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थी को 50 रुपये का अग्रिम पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा परिषद से जारी हुए निर्देशों में कहा गया है कि 9वीं व 11वीं में पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त थी। उसको बढ़ाकर दस सितंबर तक कर दिया गया है। जहां संस्था के प्रधान को 50 रुपये प्रति छात्र की दर से कोषागार में जमा करना होगा। वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरण की चेक लिस्ट प्राप्त कर उसे जांचने की तिथि 11 सितंबर की गई है। जहां विद्यार्थी के नाम के साथ उसके माता-पिता व जन्मतिथि, विषय आदि के बारे में देख सकते हैं कि वो सही है या नहीं। वहीं प्रपत्रों के अपलोड होने के बाद संशोधन 14 सितंबर तक किया जाएगा।



परीक्षा शुल्क जमा करने की बढ़ाई तिथि
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2024 में बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। यह 16 अगस्त से बढ़ाकर दस सितंबर की गई है। जहां 100 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क जमा करना होगा। 30 सिंतबर तक डीआईओएस द्वारा विद्यालयों में पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटो युक्त नामावली भेजी जाएगी।
विज्ञापन




माध्यमिक शिक्षा परिषद से पंजीकरण की तिथि के साथ बोर्ड परीक्षा में बैठने जा रहे विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथियां बढ़ाई गईं है। बोर्ड से जो निर्देश मिले हैं, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा। - क्षेत्रपाल सिंह, एडीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें