फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुरस्कार वितरण के साथ प्रांतीय खेलकूद समारोह सम्पन्न

Sat, 26 Aug 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। किला रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रांतीय खेलकूद समारोह का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



शिशु वर्ग कबड्डी में जलेसर की टीम प्रथम रही। खोखो में सौंख (मथुरा) के प्रथम रहे। बाल वर्ग खो-खो में अवागढ़ की छात्राएं एवं बाल वर्ग कबड्डी में सादाबाद की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता में ब्रज प्रदेश के 12 जिलों से लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिनमें से 100 ने गोल्ड तथा इतनों ने ही सिल्वर मेडल प्राप्त किए। शेष को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।


क्षेत्रीय प्रमुख एवं संभाग निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्राएं 1 से 4 सितंबर को खुर्जा में क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वही छात्र मथुरा में और कुश्ती वाले छात्र-छात्राएं साहिबाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रबंधक उमेश वर्मा, योगेंद्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार गोला, लालजी जैन ने सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें