अलीगंज। क्षेत्र के गांव अमरौली रतनपुर के आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे अभिलेख और सामान चोरी कर ले गए। सुबह जगार होने पर लोगों ने सामान बिखरा देखा तो गांव में खलबली मच गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा ने चोरी की जानकारी पुलिस को देते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। केंद्र में घुसकर देखा तो कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोर केंद्र में रखे अभिलेख, बच्चों के खिलौने, शैक्षिक किट तथा अन्य उपयोगी सामान चोरी कर ले गए। संवाद