फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: यू-डायस कोड के बिना नहीं चलेगी स्कूलों की मान्यता

Wed, 20 May 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए यू-डायस पोर्टल पर पंजीकरण और डेटा अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कक्षा 1 से 12 तक के संचालित यू-डायस कोड विहीन विद्यालय जिन्होंने अभी तक यू-डायस कोड प्राप्त ही नहीं किया है। उस विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य प्रारूप पर सूचना भरकर अपनी-अपनी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा संस्तुति सहित विद्यालय की मान्यता की प्रमाणित छायाप्रति के साथ कार्यालय को उपलब्ध कराएं। विभागीय रिकॉर्ड में भी बिना यू-डायस कोड वाले विद्यालयों का डेटा मान्य नहीं माना जाएगा। नए यू-डायस कोड के लिए आवेदन करने के लिए लिंक 28 मई तक सक्रिय रहेगी। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बिना यू-डायस कोड वाले विद्यालयों में अपने बच्चों का प्रवेश न कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें