फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद पुन: मतगणना के आदेश

Tue, 03 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूराो अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर शाम जिला पंचायत के वार्ड 22 की पुन: मतगणना कराने के लिए सपा और बसपा समर्थित प्रत्याशी व उनके समर्थक आमने-सामने आ गए। टकराव की स्थिति देखते हुए पुलिस ने मिर्ची स्प्रे छोड़कर लोगों को खदेड़ा। पुन: मतगणना कराए जाने की घोषणा के बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

 
इस वार्ड से सपा समर्थित प्रत्याशी चंद्रवती को निर्वाचित घोषित किया गया था। सोमवार शाम को बसपा समर्थित प्रत्याशी लता, पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी सहित अन्य बसपा नेता कलक्ट्रेट पहुंचे और मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाने लगे। प्रशासनिक अधिकारियों से उनकी तीखी नोक-झोंक हो गई औक लता समर्थक हंगामा करने लगे। सपा प्रत्याशी भी समर्थकों के साथ पहुंच गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को बुला लिया गया।

सीओ सवीह हैदर भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को नियंत्रित करने के लिए मिर्ची स्प्रे का प्रयोग कर दिया, इससे भगदड़ मच गई। मामला प्रेक्षक के संज्ञान में भी लाया गया। प्रेक्षक से वार्ता के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने फिर से मतगणना कराने का निर्णय लिया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ। लता ने बताया कि उनके वार्ड की मतगणना सबसे पहले हुई। वह 227 वोटों से चुनाव जीत गई। लेकिन परिणाम देर से घोषित किया गया।
विज्ञापन


हेराफेरी कर सपा समर्थित प्रत्याशी चंद्रवती को 163 वोटों से जिता दिया गया। अपर जिलाधिकारी बाल मयंक मिश्रा ने बताया कि विवाद को खत्म करने के लिए फिर से मतगणना कराई जाएगी। कलक्ट्रेट पर पुलिस व महिला पुलिस को बढ़ा दिया गया। वहीं दोनों प्रत्याशियों के समर्थक भी डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें