फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: देवछठ पर 21 को निकाली जाएगी रथयात्रा, बनेंगे तोरण द्वार

Mon, 18 Sep 2023 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। वार्ष्णेय समाज द्वारा देवछठ पर पिछले 78 वर्षों से दाऊजी महाराज की रथयात्रा निकाली जा रही है। इस बार 21 सितंबर को भव्यता के साथ यह यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए कस्बे में कई जगह तोरणद्वार बनाए जाएंगे। बिजली झालरों आदि की सजावट की जाएगी।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष यतेंद्र कुमार वार्ष्णेय और महामंत्री लक्ष्मण वार्ष्णेय ने बताया कि सुबह 4 बजे मंगला आरती और 5 बजे में प्रभात फेरी निकलेगी। मंदिर को फूल बंगला से सजाया जाएगा वहीं दाऊजी महाराज को छप्पन भोग लगाए जाएंगे। 10 बजे से मंदिर में आचार्य विश्वदीप उपाध्याय द्वारा हवन-यज्ञ किया जाएगा।
दोपहर 12 बजे जन्म आरती एवं भोग प्रसादी का वितरण होगा। 3 बजे से दाऊजी महाराज की रथयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर थाना, बारहद्वारी, किला रोड, अखाड़ा चौराहा, मैन बाजार, रोडवेज तिराहा, आगरा रोड, होते हुए मंदिर पर जाकर महा आरती के साथ समाप्त होगी। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देव छठ के दिन सभी सजातीय अपने प्रतिष्ठानों को पूर्व की तरह बंद रखकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें